रोटरी क्लब हरिद्वार ने किया निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन।

हरिद्वार स्वास्थ्य


हरिद्वार, 4 अगस्त। रोटरी क्लब ने कांवड़ लेने आए शिवभक्तों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया है। रोटरी क्लब के सदस्य चिकित्सकों के सहयोग से आयोजित चिकित्सा शिविर में बुनियादी स्वास्थ्य जांच, मांसपेशियों के दर्द से राहत हेतु पेन रिलीफ स्प्रे, तथा छोटी-मोटी चोटों के उपचार एवं पट्टी की समुचित व्यवस्था की गई है। रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष डा.आलोक सारस्वत ने बताया कि रोटरी का उद्देश्य केवल सेवा करना ही नहीं, बल्कि कांवड़ लेेने आए श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक सुरक्षित, स्वस्थ एवं सहज बनाना है। उन्होंने कहा कि संगठन के सभी सदस्य समाज सेवा के इस संकल्प को पूर्ण निष्ठा से निभाने में सहयोग कर रहे हैं। रोटरी क्लब अध्यक्ष डा.नीलमाधव साहू ने बताया कि शिवभक्त कांवड़ियों को जूस वितरण करने के साथ चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया है। शिविर में कांवड़ियों की प्राथमिक चिकित्सा की पूरी व्यवस्था की गयी है। उन्होंने बताया कि इस अभियान में सचिव रोटेरियन धर्मेन्द्र मान्धाता, उपाध्यक्ष रोटेरियन गंगाधर नायक, रोटेरियन विवेक मिश्रा, रोटेरियन अंकुर मित्तल, रोटेरियन बृज मोहन गुप्ता, रोटेरियन निखिल गर्ग सहित क्लब के सभी सदस्य पूरे उत्साह और समर्पण के साथ जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *