फ़ैशन डिजाइनिंग प्रशिक्षक रितु इंसा महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के उद्देश्य से निकालेगी कांवड़ यात्रा।

हरिद्वार कांवड़ यात्रा

महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से रितु इंसा हरिद्वार से भैणी तक निकालेगी कांवड़ यात्रा।20-21 वर्षो से महिलाओ को फैशन डिजाइनिंग का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में लगी है रितु इन्सा । उन्होंने दावा किया कि वह तीन माह में अपने प्रशिक्षण द्वारा बच्चों की जिंदगी बदल देंगी।


शनिवार को उत्तरी हरिद्वार के एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में हरियाणा के भैणी सुरजन की रीतु पिछले 21 वर्षो से फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में कार्य कर रही है। उन्होंने प्रारम्भ में इसकी शुरुआत बेहत छोटे स्तर पर की, किन्तु आज उनकी इस क्षेत्र में 50 से अधिक ब्रांच है जिसमें हजारों महिलाए ऑनलाइन व ऑफलाइन यह हुनर सिख रही है।


रितु अपनी इस कांवड़ यात्रा को केवल आस्था से जोड़कर बताती है। उनका कहना है कि इसकी वह अपने पेशे के प्रचार के लिए नहीं कर थी है। उनका उद्देश्य देश की अधिक से अधिक महिलाओं को इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *