आज प्रेस क्लब हरिद्वार में वरिष्ठ पत्रकार गुलशन नैय्यर को उनके समाचार पत्र ‘मुक्ति मोद’ के गौरवशाली 50 वर्ष पूरे होने पर सम्मानित किया गया।
प्रेस क्लब हरिद्वार की आम सभा में वरिष्ठ पत्रकार गुलशन नैय्यर को तीन उपलब्धियां के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी गई, एक उनके द्वारा प्रकाशित किए जा रहे समाचारपत्र ‘मुक्ति मोद’ को 50 वर्ष हो गये हैं दुसरा उन्हें पत्रकारिता करते हुए 50 वर्ष हो गए, तीसरा उनके दाम्पत्य जीवन के भी 50 वर्ष इसी वर्ष हुए है।
इस विशेष अवसर पर प्रेस क्लब सभागार में एक गरिमामयी कार्यक्रम में क्लब के पदाधिकारियों और साथी पत्रकारों ने गुलशन नैय्यर अभिनंदन किया और बधाई दी।वरिष्ठ पत्रकारों बृजेन्द्र हर्ष, आदेश त्यागी, सुनीलदत्त पांडेय, डा.रजनीकांत शुक्ल, दीपक नौटियाल, श्रवण झा, रामचंद्र कन्नौजिया,अमित शर्मा, संजय रावल, काशीराम सैनी ने पटका पहनाकर गुलशन नैय्यर का स्वागत किया और शुभकामनायें दी।
प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी और महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने कहा कि आधी सदी तक निष्पक्ष और निरंतर पत्रकारिता करना एक बड़ी उपलब्धि है।
नैय्यर जी का समर्पण नए पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी पत्रकारिता के मूल्यों को जीवित रखा। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब में सदस्य पत्रकारों की सुविधाओं पूरा ध्यान दिया जा रहा है। प्रेस क्लब के विकास में वरिष्ठ पत्रकारों का सानिध्य भी हमेशा मिलता है। पत्रकारों के हितों को लेकर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष रामचन्द्र कन्नौजिया, राजेश शर्मा और जयपाल सिंह, नरेश दीवान शैली, सुभाष कपिल, संजीव शर्मा, प्रशांत शर्मा, संदीप शर्मा, आशीष मिश्रा, गुरप्रीत कालरा, तनवीर अली, लव शर्मा, प्रतिभा वर्मा, राधिका नागरथ, सुदेश आर्य,मयूर सैनी, राधे श्याम, विद्याकुल, अवधेश शिवपुरी, नवीन चौहान, मनोज रावत, अनिल भास्कर, दीपक गुप्ता, बाल कृष्ण शास्त्री, मनोज खन्ना, राहुल वर्मा, सुरेंद्र बोकाड़िया, संदीप रावत शिव प्रकाश शिव, परमजीत राणा,सहित बड़ी संख्या में पत्रकारों ने गुलशन नैय्यर को बधाई दी ।

