उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन एवं डिस्ट्रिक्ट टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन हरिद्वार उत्तराखंड के संयुक्त तत्वाधान में एसoबीoपीoवीo स्पोर्ट्स अकैडमी सढोली झबरेड़ा हरिद्वार के खेल मैदान पर डिस्ट्रिक्ट टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 अंडर -14 बालक बालिकाओं का आयोजन किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों की टीमों ने भाग लिया, चैंपियनशिप में आरएमपी स्पोर्ट्स अकैडमी विजेता रही, झबरेड़ा स्पोर्ट्स अकैडमी उपविजेता रही,सढोली की टीम तृतीय स्थान पर रही, चैंपियनशिप के विजेता बालक बालिकाओं को मेडल ट्रॉफी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया,चैंपियनशिप मैं चयनित बालक बालिकाओं को हरिद्वार में संपन्न होने वाली उत्तराखंड स्टेट टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में खेलने का मौका मिलेगा।


