गबन के मामले में फरार पांच हजार के ईनामी आरोपित बैंक कर्मचारी गौरव को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी और पीड़ित भीमगोड़ा नई बस्ती निवासी हैं।

Police अपराध हरिद्वार

गबन के मामले में फरार आरोपित बैंक कर्मचारी को नगर कोतवाली पुलिस ने सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पांच हजार रूपए का ईनाम घोषित था। 23 मार्च 2025 को नई बस्ती भीमगोड़ा निवासी हरिओम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारी गौरव कुमार पुत्र चरणजीत सिंह निवासी नई बस्ती भीमगौड़ा पर धोखाधड़ी कर खाते से पैसे निकालने का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मामले की गम्भीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये दिशा निर्देश पर नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नेत्तृव में आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमे गठित की गयी। आरोपी के लगातार फरार रहने के चलते एसएसपी ने उस पर पांच हजार रूपए का ईनाम घोषित किया गया था। तलाश में जुटी पुलिस ने मुखबिर की सूचना एवं मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर उसे नानकपुरम जनता रोड थाना जनकपुरी सहारनपुर उ.प्र. से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा, एसएसआई गोपाल दत्त भट्ट, एसआई नवीन नेगी, अपर उपनिरीक्षक दीपक ध्यानी, कांस्टेबल शिवानन्द, एसओजी कांस्टेबल वसीम, मुकेश उनियाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *