सोशल मीडिया से बहके युवा वर्चस्व को लेकर ले रहे हैं आपस में टशन।मारपीट के बाद दहशत फैलाने के लिए वीडियो इंस्टाग्राम पर करते हैं वायरल।मोडिफाई किए गए दोपहिया वाहन भी हैं पुलिस की रडार में, 08 मोटर साईकिले की सीज।”ऑपरेशन प्रहार” के तहत आपराधिक तत्वों पर नकेल कस रही हरिद्वार पुलिस ने सोशल मीडिया पर छाने को तैयार कथित पिल्ला गैंग के एक सदस्य को हिरासत में लेते हुए दो नाबालिक को नियम मुताबिक संरक्षण में लिए।
मामला कोतवाली कनखल से जुड़ा है जहां आये दिन लडाई झगडों की शिकायतों पर सादे वस्त्रों मे पुलिस टीम तैनात की गई। उक्त पुलिस टीमों को जगजीतपुर, पीठ पुलिया, फुटबॉल ग्राउण्ड, गुरुकुल कांगडी क्षेत्र मे नियुक्त करते हुये संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चैकिंग के निर्देश दिए गए।
लगातार प्रयासों कर टीमों ने शिकायतकर्ता कुलदीप के बेटे के साथ हुयी मारपीट मे कनखल पर दर्ज मु0अ0स0 126/26 धारा 109.115(2).191(2).191(3) BNS में प्रकाश में आए 11 संदिग्ध में से एक आरोपी को गिरफ्तार किया जबकि 02 नाबालिग संरक्षण में लिया गया। गिरफ्तार किया गया। आरोपित को संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
आर्यन सैनी पुत्र मेघराज सैनी उम्र 19 वर्ष निवासी इन्दुपुरम कालौनी जगजीतपुर कोतवाली कनखल हरिद्वार
पुलिस टीम
1- SHO देवेन्द्र सिंह रावत
2- व0उ0नि0 अनुज सिहं
3-उ0नि0 सुधांशु कौशिक
4-उ0नि0 गम्भीर तोमर
5-अ0उ0नि0 ललित मोहन
6- उ0नि0 प्रकाश चन्द्र
7- हे0का0 जितेन्द्र शाह
8- का0 सतेन्द्र रावत
9- का0 उमेद सिहं
10- का0 प्रलव चौहान

