कुमाऊं सांस्कृतिक एकता समिति के अध्यक्ष अपने साथियों सहित भाजपा में शामिल हुए ।

राजनीति हरिद्वार

कुमाऊं सांस्कृतिक एकता सेवा समिति के अध्यक्ष संदीपचंद्र भट्ट साथियों सहित भाजपा में शामिल हो गए। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के खन्ना नगर स्थित कार्यालय पर मंत्री प्रतिनिधि मुकेश कौशिक ने संदीपचंद्र भट्ट और उनके साथियों को भाजपा की सदस्यता दिलायी। सतीशचंद्र भट्ट और उनके साथियों का स्वागत करते हुए मुकेश कौशिक ने कहा कि भाजपा में ही समाज के सभी वर्गों के हित सुरक्षित हैं। सरकार के कामकाज से प्रभावित होकर लोग निरंतर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।  मेयर प्रतिनिधि सुभाष जैसल ने कहा के संदीप भट्ट जैसे समाजसेवी कार्यकर्ता के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में विरोधी दलों की जमानत जब्त कराने का काम करेंगे। पूर्व जिला महामंत्री विदित शर्मा ने कहा कि भाजपा आने वाले विधानसभा चुनाव में पुनः तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र गुप्ता, पूर्व मंडल महामंत्री सिद्धार्त कौशिक, मंडल मंत्री प्रदीप मेहता, श्यामकृष्ण पांडेय, हनी अग्रवाल, मोहित पांडेय, सोनू भट्ट, रोहित पांड,े त्रिभुवन पुनेठा, अश्वनी पांडे, लक्ष्मीदत्त चिलकोटी, दीपक भट्ट, संजय जोशी, दुर्गादत्त गरकोटी, भोला भट्ट, दीगर तिवारी, महेश कालोनी, नितिन शर्मा, विपिन शर्मा, शिवकुमार, भुवन जोशी, दीपक जोशी, मनोज भट्ट, विष्णु पुनेठा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *