480 नशीले कैप्सूल समेत आरोपी गिरफ्तार, मेडिकल स्टोर संचालक के विरुद्ध भी NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।

Police स्वास्थ्य हरिद्वार

कोतवाली रानीपुर पुलिस ने मोटरसाईकिल से नशीली दवाओं की तस्करी कर रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 480 प्रतिबंध कैप्सूल बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। साथ ही मोटरसाईकिल को भी सीज कर दिया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीमो ने नशा तस्करो के खिलाफ अभियान चलाते अभियान चलाते हुए शनिवार रात चेकिंग के दौरान सुमननगर क्षेत्रान्तर्गत गढ़मीरपुर पथरी पुल तिराहा से बाइक सवार इस्लाम पुत्र मतलूब निवासी ग्राम भोगपुर लक्सर को नशीले कैप्सूल समेत दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि बरामद दवाईयां वह पथरी थानातंर्गत दौड़बसी नसीरपुर कलां में मेडिकल स्टोर चलाने वाले अपने साथी से लाया है। पुलिस ने पूछताछ में प्रकाश में आए मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज कर तलाश कर शुरू कर दी है। पुलिस टीम में सुमननगर चौकी प्रभारी एसआई अर्जुन कुमार, कांस्टेबल जोत सिंह, विजयपाल, बीरेन्द्र जोशी व गिरेन्द्र शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *