नव युवा कल्याण समिति लक्सर हरिद्वार एवं जिला एथलेटिक एसोसिएशन हरिद्वार के संयुक्त तत्वाधान में आज तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत द्वितीय दिवस पर वर्ल्ड ओलंपिक डे की पूर्व बेला पर गोल्डन माइल रन का आयोजन जस्सी स्पोर्ट्स अकैडमी भोगपुर के कीड़ा मैदान पर किया गया गोल्डन माइल रन का शुभारंभ अकादमी के अध्यक्ष दीपक कुमार ने झंडा चौक भोगपुर से हरी झंडी दिखाकर किया। समापन अकादमी के मैदान पर हुआ सीनियर बालिका वर्ग में रिया रानी (अलीपुर)प्रथम अंजलि (बीडीसी) द्वितीय कहकशा बसर (बहादराबाद) तृतीय स्थान पर रही तथा बालक वर्ग में सागर पाल (बग्गा वाला-भगवानपुर) प्रथम रहमान (बहादराबाद) द्वितीय वंश कुमार (रायगढ़) ने तृतीय स्थान स्थान प्राप्त किया । विजेता बालक बालिकाओं को नव युवा कल्याण समिति के सत्यपाल कुमार ,सीमा रानी एवं दीपक कुमार ने संयुक्त रूप से मेडल, मोमेंटो व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया ।गोल्डन माइल रन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सीनियर खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ ।कल दिनांक 23 जून को वर्ल्ड ओलंपिक डे के शुभ अवसर पर बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन डॉo हरिराम आर्य इंटर कॉलेज मायापुर के खेल मैदान पर किया जाएगा ।इसमें केवल हरिद्वार जनपद की बालिकाएं प्रतिभाग करेंगी ।कबड्डी प्रतियोगिता के समापन पर नवनियुक्त राज्य मंत्री नितिन गौतम एवं गोरखा समाज के राज्य सदस्य बनाए गए पदम प्रसाद सूवेदी का सम्मान एवं नागरिक अभिनंदन भी किया जाएगा ।
विजेता बालक बालिका खिलाड़ियों समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार अकादमी के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ,सैनी आश्रम के आदेश सैनी सम्राट ,डॉक्टर धूम सिंह ,हिमांशु चोपड़ा रोटरी क्लब हरिद्वार गोरखाली महिला समाज कल्याण समिति उत्तराखंड अध्यक्ष पदमा पांडे ,अपने जमाने के जाने-माने सीनियर कबड्डी खिलाड़ी पुष्पराज आदि ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आशा व्यक्त की है कि वे हरिद्वार जनपद उत्तराखंड राज्य का नाम राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी रोशन करेंगे।


