देहरादून में कार पर कंटेनर ट्रक पलटा, चार लोगों की दुखद मृत्यु,एक बच्चे को बचाया गया, मृतकों में बच्चे के माता-पिता और दादी सम्मिलित।

Dehradun Police दुर्घटना

देहरादून के मोहब्बेवाला में हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दुखद मृत्यु हो गईऔर एक बच्चे का का रेस्क्यू किया गया।बुधवार दोपहर एक कंटेनर ट्रक कार के ऊपर पलट गया। कार में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे। इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 6 साल के मासूम माहेर को पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया।


इस हादसे में मासूम ने अपने माता-पिता और दादी को खो दिया।  मरने वालों में मिश्रेष कपूर, उनकी पत्नी निशा आनंद कपूर, मां किरण कपूर और ड्राइवर नीरज शामिल हैं। मिश्रेष कपूर सहारनपुर में वकील थे, वे सेल्स टैक्स के केस देखते थे।

हादसे में 6 साल का बेटा माहेर कपूर गंभीर रूप से घायल है। कोरोनेशन अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
दुर्घटना के बाद क्रेन की मदद से कंटेनर को उठाया गया। बाहर से आवाज देने पर गाड़ी से कोई मूवमेंट नहीं हो रही थी।

पुलिस वालों को लगा कि सभी की मौत हो गई है। इसी दौरान पुलिस ने कार में कुछ मूवमेंट देखी। एक बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी।

पुलिस वालों ने धीरे-धीरे कार के पार्ट्स को अलग किया और बच्चे को सकुशल बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाय।

इसके बाद पुलिस ने कटर मंगवाकर कार की बॉडी को तोड़ा और शवों को बाहर निकाला। हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह से चपटी हो गई थी।

उसके ऊपर का हिस्सा पूरा नीचे वाली बॉडी तक आ गया था। 2 घंटे के अंदर पुलिस ने रास्ता क्लियर कराया।

सभी यूपी के सहारनपुर से दिवाली की शॉपिंग कर के लौट रहे थे। गाड़ी के अंदर दिवाली के कई गिफ्ट और शॉपिंग का समान बिखरा हुआ मिला।

परिवार देहरादून के चमन विहार का रहने वाला था। जिस ट्रक से ये हादसा हुआ है उसके कंटेनर में प्लास्टिक के दाने से भरे कट्टे थे। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *