महानगर व्यापार मंडल अध्यक्ष ने हरिद्वार में नो पार्किंग जोन में गाड़ी पार्क करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए उनसे हो रही परेशानियों को बताया।

समस्या हरिद्वार

हरिद्वार में सख्ती से नो पार्किंग जॉन लागू करे हरिद्वार पुलिस- सुनील सेठी। हरिद्वार वरिष्ट पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर सहित ट्रैफिक एस एस पी से महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने की मांग यात्रा सीजन के समय  अनियोजित तरीके से सड़को पर, कालोनियों में गंगा घाटों पर मुख्य मार्गो पर खड़ी गाड़िया बन रही राहगीरों के लिए मुसीबत। स्कूल बसों सहित एम्बुलेंस जैसे जरूरी वाहनों के लिए रास्ता अवरुद्ध होने से रोजाना परेशान हो रहे स्थानीय निवासी। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने हरिद्वार वरिष्ट पुलिस अधीक्षक से मांग करते हुए उन्हें बताया कि बाहरी राज्यों से आ रहे वाहनों द्वारा बिना रोक टोक बिना नियम सड़को पर ,कालोनियों में,गंगा घाटों पर वाहन पार्क कर आवागमन बाधित किया जा रहा है जिससे रोजाना लोगों के झगड़े हो रहे हैं ।कही भी किसी के घर के सामने, किसी के प्रतिष्ठान के सामने वाहन पार्क करने से स्थानीय जनता परेशान हो रही है स्कूल बसे हो या एंबुलेंस उन्हें भी रास्ता नहीं मिल पाता ।बड़ी बड़ी बसे कालोनियों में रिहायशी इलाकों में पार्कों में खड़ी कर स्थानीय जनता को परेशान किया जा रहा है‌ गंगा घाटों पर कही भी गाड़ियों को पार्क कर रास्ता अवरुद्ध किया जा रहा है जिनका कानून नियम तहत चालान सहित क्रेन मदद से  सख्ती से पालन करवाया जाए। मांग करने वालो में मुख्य रूप से भूदेव शर्मा, आशीष अग्रवाल, अमित अरोड़ा, मुकेश अग्रवाल, सुनील सिंह, देवेंद्र अरोड़ा, सौरभ अरोड़ा, हरिमोहन भारद्वाज, जगदीश पांडे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *