ऑपरेशन प्रहार के तहत नगर कोतवाली पुलिस ने दबोचे 22 कालनेमि।

Police अपराध हरिद्वार

ऑपरेशन कालनेमी के तहत कार्रवाई करते हुए नगर कोतवाली पुलिस ने 22 ढोंगी बाबाओं को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ढोंगी बाबा हरकी पैड़ी क्षेत्र में महिलाओं एवं युवाओं को भ्रमित कर घरेलू समस्याओं के निदान का प्रलोभन देते थे। ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आमजन को भ्रमित कर धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर ठगी करने वाले ढोंगी बाबाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुपालन में एसपी सिटी एवं सीओ सिटी सिटी के पर्यवेक्षण में नगर कोतवाली प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाते हुए 22 ढोंगी बाबाओं को धारा 172(2) बीएनएसएस के तहत हिरासत में ले लिया। पुलिस ने साधु संत का वेश धारण कर ढोंगी बाबाओं के झांसा और प्रलोभन में नहीं आने और ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन को देने की अपील भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *