नगर आयुक्त ने पिंक वेंडिंग जोन का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए कार्यो में तेजी लाने के निर्देश।

प्रशासन हरिद्वार

नगर आयुक्त नंदन कुमार ने रोड़ीबेलवाला स्थित पिंक वेंडिंग ज़ोन का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा और संबंधित अधिकारियों को कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने वेंडर्स से बात कर उनकी समस्याएं सुनी और सुझाव भी लिए। नगर आयुक्त ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने वेंडर्स से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा नगर निगम के स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि वेंडिंग ज़ोन को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कूड़े को निर्धारित स्थान पर ही डालें और अपने प्रतिष्ठानों के आसपास स्वच्छता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य वेंडर्स को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ क्षेत्र में व्यवस्थित व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देना और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करना है। इसके लिए अधिकारियों एवं वेंडर्स के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, सफाई निरीक्षक अनिल कुमार, आकाश कुमार एवं शिव सिंह चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी और वेंडिग जोन के लघु व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *