उत्तराखंड बोर्ड 2026 के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे घोषित, हरिद्वार के छात्रों ने भी मेरिट में स्थान हासिल किया।रिजल्ट जानने और मदद के लिए वेबसाइट और फोन नंबर जारी।

उत्तराखंड शिक्षा हरिद्वार

आज शनिवार को प्रातः दस बजे राज्य के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की मौजूदगी में बोर्ड के सभापति और माध्यमिक शिक्षा निदेशक उत्तराखंड मुकुल सती द्वारा रामनगर बोर्ड के सभागार में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित किया गया।हाईस्कूल में एनपी इंटर कालेज रामनगर के अक्षत डोभाल ने 98.2% अंकों के साथ उत्तराखंड टॉप किया है।12वीं में सरस्वती विद्या मंदिर बागेश्वर की छात्रा गीतिका पंत, भंगाराम अमर इंटर कालेज भुरापानी ऊधमसिंह नगर की सुशीला मेहदीरत्ता ने 98.0 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया। इस एस वी एम इ का ऋषिकेश के आर्यन सेकेंड टॉपर और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर हरिद्वार की वंशिका ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त कियाहैं।

छात्र स्कूलों में जाकर भी अपना रिजल्ट देख सकेंगे। उत्तराखंड बोर्ड की 2026 की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा 21 फरवरी से 20 मार्च तक संपन्न हुई थी। कुल 2,15,252 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें हाईस्कूल में 1,12,266 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट में 1,02,986 छात्र-छात्राएं शामिल हुईं।

प्रदेश भर में परीक्षा के लिए 1,261 केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 50 एकल केंद्र और 1,211 मिश्रित केंद्र शामिल थे। वहीं 156 केंद्र संवेदनशील और 6 अति संवेदनशील केंद्र बनाए गए थे।

परीक्षार्थियों की मदद के लिए उत्तराखंड बोर्ड ने तीन अधिकारियों के नंबर जारी किए हैं, जिसमें बोर्ड के संयुक्त सचिव सीपी रतूड़ी का मोबाइल नंबर 6396178537, शोध अधिकारी शैलेंद्र जोशी का मोबाइल नंबर 7055513072 और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजीव रावत का मोबाइल नंबर 7830403040 शामिल हैं। बोर्ड रिजल्ट देखने में आ रही दिक्कत, स्कूटनी भरने व सुधार परीक्षा के संबंध में जानकारी के लिए परीक्षार्थी इन हेल्पलाइन नंबर पर काल कर सकते हैं।रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर जाकर विजिट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *