टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की दुखद मृत्यु हुई, हरिद्वार में परिजन का अंतिम संस्कार कर लौट रहे थे मृतक।

उत्तराखंड दुर्घटना

टिहरी में बड़ा दुखद सड़क हादसा हो गया है इस दुखद और दर्दनाक सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत की सूचना है। टिहरी गढ़वाल में एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। चंबा-कोटी सड़क पर नैल के पास 10 लोगों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी मृतक हरिद्वार में एक परिजन के अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे। वापसी के दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।
बताया जा रहा है कि जिस मृतक संपतलाल का अंतिम संस्कार कर लौट रहे थे उसके पुत्र प्रेम लाल का भी इस दुर्घटना में दुखद निधन हो गया।यह हादसा आज शाम करीब 4:15 बजे हुआ, जब वाहन नैल क्षेत्र से गुजर रहा था। अचानक पिकअप बेकाबू हुई और देखते ही देखते गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और फायर सर्विस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। दुर्गम और खतरनाक इलाके के बावजूद राहत और बचाव अभियान तेजी से चलाया गया।

घायलों में अंकित (35) और उत्तम कुमार (30)को गंभीर हालत में खाई से निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
प्रशासन द्वारा पहचान की प्रक्रिया जारी है और परिजनों को सूचना दी जा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि जिला प्रशासन को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं और बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

मृतकों का नाम पता

1. आशा लाल पुत्र असाड़ निवासी ठेला घनसाली टिहरी गढ़वाल उप्र 40 वर्ष।

2. विजय लाल पुत्र भुरखलिया उम्र 36 वर्ष निवासी उपरोक्त

3. प्रेम लाल पुत्र संपतलाल उप्र 60 वर्ष निवासी ग्राम चकरेड़ा घनसाली।

4. महावीर पत्र विशुलाल उम्र 60 वर्ष निवासी उपरोक्त।

5. शिव सिंह पुत्र पुष्कर सिहं ग्राम होल्टा उम्र 35 थाना घनसाली टिहरी गढ़वाल

6. सेहत लाल पुत्र गोपाल निवासी ग्राम चकरेड़ा घनसाली टिहरी उम्र 65 वर्ष।

7. लक्ष्मण पुत्र मुखिलिया निवासी उम्र 33 वर्ष निवासी चांजी टिहरी गढ़वाल

8.राहुल पुत्र नामूलूम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *