इंदु एंक्लेव सोसाइटी में आयोजित भव्य कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक  का स्वागत अभिनंदन किया गया ।

राजनीति सम्मान हरिद्वार

बीती शाम  इंदु एंक्लेव सोसाइटी में एक भव्य कार्यक्रम मयंक भजोराम शर्मा  के संयोजन में आयोजित किया गया जिसमें उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक  का स्वागत अभिनंदन किया गया ।

ललित नैय्यर ने आगवानी करते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि जनता का यह स्नेह और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के एजेंडे पर पूरी मजबूती से काम कर रही है और हरिद्वार सहित पूरे उत्तराखंड में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें।
रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार और संगठन दोनों मिलकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि  सड़क, बिजली, पानी और अन्य जन सुविधाओं के क्षेत्र में तेजी से काम हुआ है और आने वाले समय में और भी विकास कार्यों को गति दी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की अपील की।

कार्यक्रम संयोजक भजोराम शर्मा ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन क्षेत्र की एकता और भाजपा के प्रति लोगों के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को ऊर्जा देने का काम करते हैं और संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हैं।

इस अवसर पर रानीपुर से विधायक आदेश चौहान , गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ,महामंत्री तन्मय वशिष्ट , पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, भाजपा प्रवक्ता विकास तिवारी,विहिप जिला अध्यक्ष बलराम कपूर, संजय सहगल,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिनव चौहान, दीपांशु विद्यार्थी, समाजसेवी अनिल गोयल, सुनील अग्रवाल, पराग गुप्ता , ऋषि सचदेवा, अभिनव वशिष्ठ,प्रकाश केशवानी , मयंक गुप्ता,अंकुश रोहिला, सुनील गुप्ता,शैलेश मोदी,विक्रम गुलाटी,अश्वनी चौधरी, कमल राणा,अंकुर राणा,राहुल अरोड़ा , पार्थ गुलाटी,अर्ष नैय्यर अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कथा व्यास एकलव्य हरितौष के पहुंचने पर उनका अभिनंदन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन मयंक शर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *