होली पर बिशनपुर कुंडी में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट ,एक दसरे पर लाठी डंडों से हमला और पत्थरबाजी का वीडियो हो रहा वायरल।

Police अपराध हरिद्वार

पथरी थाना क्षेत्र के बिशनपुर कुंडी गांव में होली के दिन दो पक्षों में जकर मारपीट हुई। दोनों और से जमकर लाठ डंडे चले और पत्थरबाजी हुई। बुधवार को बिशनपुर कुंडी में होली खेलने के दौरान कुछ युवकों में कहासुनी हो गई। कहासुनी से शुरू हुई बहस ने कुछ ही देर में उग्र रूप धारण कर लिया। मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। त्यौहार के दिन हुई मारपीट की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंची और मामले को शांत कराया। वायरल वीडियो में करीब 50 से अधिक लोगों की भीड़ एक दूसरे पर हमला करती नजर आ रही है। मारपीट के दौरान महिलाओं की मौजूदगी भी कैमरे में कैद हुई है। वीडियो में लोग लाठी डंडों से हमले के बाद पथराव भी करते नजर आ रहे है। खूनी संघर्ष में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि अन्य का उपचार जारी है। पथरी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *