विश्व में सनातन धर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं है-स्वामी कैलाशानंद गिरी
श्रीलंका प्रवास से वापस लौटे स्वामी कैलाशानंद गिरी

राष्ट्रीय सम्मान हरिद्वार

निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के श्रीलंका प्रवास के दौरान भारतीय उच्चायुक्त के नेतृत्व में श्रीलंका में कार्यरत भारत के अनेक प्रमुख उद्योगपतियों, भारतीय कंपनियों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों के सीईओ ने उनसे भेंटकर आशीर्वाद लिया। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने सभी को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि पूरे विश्व में सनातन धर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं है।

सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति से पूरे विश्व को मार्गदर्शन मिलता है। स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि भारत और श्रीलंका के बीच मजबूत आत्मीय संबंध हैं। दोनों देशों की परंपरांओं और संस्कृति में भी बहुत समानता है। भारतीय उद्योगपति और कंपनियां श्रीलंका के विकास में योगदान कर रही हैं। जिसका श्रीलंका के लोगों को लाभ मिलेगा। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि श्रीलंका प्रवास के दौरान उन्होंने वहां के पौराणिक महत्व के कई धार्मिक स्थलों के दर्शन किए। श्रीलंका के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मंत्रीयों और धर्मगुरूओं से भेंट की। श्रीलंका के लोगों से मिले स्नेह और सम्मान से वे अभिभूत हैं।

उन्होंने श्रीलंका वासियों को भारत आने और 2027 में हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेले में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इससे भारत-श्रीलंका मैत्री संबंध और मजबूत होंगे। यह जानकारी श्रीलंका प्रवास से लौटने के बाद स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के शिष्य स्वामी अंवतिकानंद ब्रह्मचारी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *