डॉ रमेश कुंवर और डॉ यशपाल तोमर का उप जिला मेला चिकित्सालय में स्वागत किया गया।

सम्मान हरिद्वार

डॉ रमेश कुंवर प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष और डॉक्टर यशपाल तोमर प्रदेश महामंत्री चुने गए। सोमवार को प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखंड की नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष पद पर डॉ रमेश कुंवर तथा महसचिव पद पर डॉ यशपाल तोमर को निर्विरोध चुना गया। प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखंड  की नवीन कार्यकारणी हेतु अध्यक्ष एवं महासचिव पद पर निर्विरोध घोषित उपरांत चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग के कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया है । दोनो ही नव निर्वाचित अधिकारी हरिद्वार में ही तैनात हैं, जिस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उप जिला मेला चिकित्सालय हरिद्वार में दोनों का भव्य स्वागत डॉ राजेश गुप्ता मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ संदीप निगम, डॉ एस के सोनी, डॉ हरिशंकर कौशिक, डॉ हेमन्त खर्कवाल, अवनीश, अशोक कालरा, चेतन, संजीव जोशी, अमन आदि के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *