महानगर व्यापार मंडल कार्यालय पर सुनील सेठी के संयोजन में मुख्य अतिथियों मदन कौशिक और किरण जैसल ने ध्वजारोहण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

राष्ट्रीय सम्मान हरिद्वार

हर भारतवासी के लिए गौरव का दिन 26 जनवरी – सुनील सेठी। महानगर व्यापार मंडल कार्यालय पर स्वामी भीम सैन की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि हरिद्वार नगर निगम मेयर किरण जैसल एवं विधायक मदन कौशिक के साथ महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और अमर शहीदों को किया नमन।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महानगर व्यापार मंडल द्वारा जिला अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में महानगर कार्यालय के बाहर धूमधाम से गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया गया। मुख्य अतिथि हरिद्वार विधायक मदन कौशिक एवं मेयर किरण जैसल ने सुनील सेठी के साथ ध्वाजारोहण कर सभी देश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक मदन कौशिक एवं मेयर किरण जैसल ने कहा कि आज हमारे भारत का संविधान लागू हुआ देश के इस पर्व को गौरव के साथ हर वर्ष हर भारतवासी हर्षोल्लास के साथ मनाते है देश के प्रति देश वासियों की यही भावना जुनून हमारे भारत का नाम विश्व में ऊंचा कर रहा है 26 जनवरी 1950 को लागू हुए हमारे भारतीय संविधान का ये विशेष पर्व है जो भारत देश को हमेशा मजबूत शक्तिशाली बनाने के लिए प्रतिबद्ध है जिससे हमारा देश हमारा भारत हमेशा विश्व में ऊंचे स्थान पर रहे। जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने इस अवसर पर सभी देश वासियों हरिद्वार वासियों एवं व्यापारी भाईयो को शुभकामनाएं देते हुए अमर जवानों को नमन किया एवं तिरंगे को सलामी दी।  इस अवसर पर मुख्य रूप से विकास तिवारी,पार्षद आकाश भाटी, दीपांशु विद्यार्थी,व्यापारी नेता विपिन शर्मा,हरीश अरोड़ा, रवि जैसल, खड़खडेश्वर व्यापार मंडल अध्यक्ष भूदेव शर्मा,आकाश पुरी,लाल जी यादव, कृष्णा कुमार, रमन सिंह, राकेश सिंह, एस एन तिवारी, नंदकिशोर पांडे, पवन पांडे, लक्की तनेजा,हर्ष पूरी, राकेश कुमार,रमन सिंह ,गणेश शर्मा,सन्नी सिंह, गौरव शर्मा, राहुल अरोड़ा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *