झबरेडा विधायक ने बिजली के खंभे पर चढ़ कर  विद्युत विभाग के अधिकारियों के परिसर की लाइट काट दी,बार-बार  मिल रही थी बिजली कटौती की शिकायतें।

राजनीति हरिद्वार

झबरेड़ा से कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाती बिजली कटौती के विरोध में खंभे पर चढ़े।ग्रामीण इलाकों में लगातार हो रही बिजली कटौती से नाराज़ विधायक ने बिजली विभाग के अधिकारियों के परिसरों की बिजली लाइन खुद खंभे पर चढ़कर काट दी।

इस दौरान विधायक लाइनमैन के रूप में पीछे प्लास लगाए नजर आए। बताया गया कि देहात क्षेत्रों में सुबह-सुबह बार-बार बिजली कटौती होने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इसे लेकर विधायक वीरेंद्र जाती ने पूर्व में बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता से वार्ता कर व्यवस्था सुधारने के लिए तीन दिन का समय दिया था। तय समय सीमा पूरी होने के बावजूद भी बिजली आपूर्ति में कोई सुधार नहीं हुआ। समय सीमा समाप्त होने के बाद विधायक ने विरोध स्वरूप यह कदम उठाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो  अन्य जिम्मेदार अधिकारियों की बिजली लाइन भी काटी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *