ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक फार्मेसी कर्मचारी परिषद हरिद्वार का चुनाव संपन्न ।

राजनीति स्वास्थ्य हरिद्वार



   हरिद्वार आज मंगलवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक फार्मेसी कर्मचारी परिषद का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ
सभा की अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री आयुर्वेदिक यूनानी सेवाएं,के के तिवारी ने की तथा संचालन परिषद के मंत्री अशोक कुमार ने किया ।
    द्विवार्षिक अधिवेशन में मुख्य चुनाव अधिकारी दिनेश लखेड़ा चुनाव अधिकारी के के तिवारी जी को सर्वसम्मति घोषित किया।
   के के तिवारी एवं दिनेश लखेड़ा द्वारा पांच पदों पर निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।
  जिसमें संरक्षक पद पर के के तिवारी, अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार मंत्री पद पर प्रिंस कुमार
कोषाध्यक्ष पद पर पवन कुमार
ऑडिटर पद पर सुदेश कुमार को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
  अन्य पदों पर निम्न पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया।
उपाध्यक्ष चंद्रपाल
सलाहकार राजेश गुप्ता
संयुक मंत्री उदयभान
संगठन मंत्री पंकज
प्रचारमंत्री अरविंद पुरोहित
कार्यकारणी सदस्य इंदु धस्माना, श्यामा देवी, अमन सिंह, दाता राम अनरजीत सिंह,निर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा मनोनीत किए गए।
   प्रदेश अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के दिनेश लखेड़ा प्रदेश महामंत्री आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं के के तिवारी ने कहा कि संगठन का चुनाव सौहाद्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की पदोन्नति, एवं फार्मेसी में कर्मचारियों के  रिक्त पदों पर पदों पर शीघ्र भर्ती किया जाए, कर्मचारियों से पद के अनुरूप कार्य लिया जाए,कर्मचारियों का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक कुमार मंत्री प्रिंस कुमार ने कहा कि जल्द ही कर्मचारियों की मांगों के संबंध में फार्मेसी अधीक्षक से मिलकर समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा कर्मचारियों की नीतिगत मांगो का निस्तारण कराया जाएगा।
   द्विवार्षिक अधिवेशन में के के तिवारी, अशोक कुमार, उदयभान, राजेश गुप्ता, चंद्रपाल, अमन, सुदेश, पंकज, अरविंद पुरोहित, श्यामा देवी, इंदु धस्माना, अनर्जित सिंह दाता राम, प्रिंस कुमार, सुदेश कुमर इत्यादि ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *