चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति ने दी खटीमा मसूरी के शहीदों को श्रद्धांजलि।

हरिद्वार राजनीति

चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। प्रेम नगर घाट पर गंगा में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए समिति के जिलाध्यक्ष सूर्यकांत भट्ट ने कहा कि वर्ष 1994 में 1 सितम्बर को उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई में खटीमा में सात व मसूरी में छह राज्य आंदोलनकारी शहीद हो गए थे। गंगा मैया सभी शहीदों की आत्मा को शांति प्रदान करे। भीमसेन रावत ने कहा कि आंदोलन और बलिदानों से वजूद में आए उत्तराखंड के निर्माण को 25 वर्ष बीत जाने के बाद राज्य गठन की मूल अवधारणा पूरी नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर शहीदों और आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड बनाने का संकल्प लेना चाहिए। श्रद्धांजलि देने वालों कमला पांडे, साधना नवानी, बसंती पटवाल, आनंदी नेगी, राजेश गुप्ता, रोहित प्रताप सिंह, जयप्रकाश मलकोटी, विनोद डंडरियाल, भीमसेन रावत, आनंद सिंह नेगी सहित समिति के कई सदस्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *