किसानों की अनदेखी पंजाब सरकार को भारी पड़ेगी-सुरेश कुमार छिलर
हरिद्वार, 21 मार्च। भारतीय किसान यूनियन दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी सुरेश कुमार छिलर ने पंजाब सरकार की घोर शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना दे रहे थे। लेकिन पंजाब सरकार द्वारा सुनियोजित तरीके से किसानों को जोर जबरदस्ती से हटाया गया। किसानों के साथ मारपीट की घटनाएं की गई। बलपूर्वक किसानों को हटाया गया है। पंजाब सरकार को शर्म आनी चाहिए। किसानों की अनदेखी पंजाब सरकार को भारी पड़ेगी। सुरेश कुमार छिलर ने कहा कि देश की प्रगति में किसानों की निर्णायक भूमिका है। देश का किसान अपने हितों को लेकर संघर्ष कर रहा है। सरकारों को किसानों की मांगों को पूरा करना चाहिए। लंबे समय से किसान फसलों के दामों एवं अन्य मांगों के लिए आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन केंद्र एवं राज्यों की सरकारें किसानों के साथ भेदभावपूर्ण नीति अपना रही है। पंजाब सरकार को किसानों से माफी मांगनी चाहिए। किसानों के हितों की लड़ाई के लिए कितना भी संघर्ष करना पड़े पीछे नहीं हटने वाले हैं।
