स्वामी विवेकानंद के विचार हर युग में प्रासंगिक- आदेश चौहान, शिवालिक नगर में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई।

संस्कृति हरिद्वार

स्वामी विवेकानंद विचार मंच,बीएचईएल रानीपुर हरिद्वार द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती शिवालिक नगर में एक होटल के सभागार में मनाई गई।

अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने स्वामी विवेकानंद के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक आदेश चौहान ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार हर युग में प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद पूरे विश्व में भारत के आध्यात्मिक ज्ञान का लोहा मनवाया। स्वामी विवेकानंद के विचारों की आज विश्व को जरूरत है।

अतिथियों का आभार जताते हुए स्वामी विवेकानंद विचार मंच के कार्यवाहक अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने कहा कि आज स्वामी विवेकानंद के विचारों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे विश्व में फैला रहे हैं और पूरे विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है।

स्वामी विवेकानन्द पर शोध करने वाली डॉक्टर राधिका नागरथ ने मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने धार्मिक कट्टरवाद के खिलाफ अलख जगाई थी।आज पूरे विश्व को स्वामी विवेकानंद के विचार पर चलना होगा,तभी विश्व में शांति स्थापित हो सकती है। बीएचईएल के कार्यवाहक निदेशक बलवीर तलवार, डॉ कुशवाहा ,विवेकानंद विचार मंच के महामंत्री जगदीश चंद्र क्वात्रा, नगर पालिका शिवालिक नगर के पूर्व अध्यक्ष राजीव शर्मा, हरीश कुमार सिंह, बीना कौल, नरेश मोहन आदि ने विचार रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *