कल से 20 दिनों के लिए बंद हो जाएगा गंगा जी में जलप्रवाह, उत्तरी गंग नहर हरिद्वार से बंद करने के आदेश जारी।

उत्तरी गंगनहर कल मध्यरात्रि से 20 दिनों के लिए हरिद्वार से बंद कर दी जाएगी। सचिव उत्तरप्रदेश अमित प्रणव ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि ” अधीक्षण अभियन्ता (अनु० एवं नियोजन मण्डल- 5), सिचाई एवं जल संसाधन विभाग, उ०प्र०, लखनऊ के पत्र संख्या-348 / सिनिक-19/नहरबन्दी, दिनांक 29 सितम्बर […]

Continue Reading

टैक्सी ड्राईवर एवं आनर्स एसोसिएशन हरिद्वार की समस्याओं के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट में एक बैठक हुई आयोजित ।

अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी०एल० शाह की अध्यक्षता में शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में टैक्सी ड्राईवर एवं आनर्स एसोसिएशन हरिद्वार की समस्याओं के समाधन के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में टैक्सी ड्राईवर एवं आनर्स एसोसिएशन हरिद्वार द्वारा अवगत कराया गया कि चारधाम यात्रा सीजन में हरिद्वार जनपद में रजिस्टर्ड गाड़ियों के अतिरिक्त अन्य राज्यों […]

Continue Reading

मेयर अनीता शर्मा ने श्री दरिद्र भंजन मंदिर सहित 04 स्थानों पर हाईमास्क स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य का उद्घाटन किया।

जनहित में हाईमास्क लाईट का महापौर अनिता शर्मा ने किया उद्घाटनहरिद्वार, 21 अक्तूबर। प्राचीन सिद्धपीठ श्री दरिद्र भंजन महादेव मंदिर राजघाट रोड़ कनखल मार्ग पर महापौर अनिता शर्मा के द्वारा हाईमास्क लाईट लगाने के लिए भूमि पूजन कर उद्घाटन किया गया साथ ही महापौर द्वारा कनखल क्षेत्र के राजा गार्डन तिराहे, देशरक्षक तिराहे एवं राधाकृष्ण […]

Continue Reading

उत्तराखंड के डीजीपी ने प्रेस क्लब हरिद्वार में साइबर क्राइम पर परिचर्चा में भाग लिया, जागरूकता ही इससे बचने का सबसे बड़ा उपाय।

आज प्रेस क्लब हरिद्वार में उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा लिखित पुस्तक साइबर एन्काउन्टर्स पर परिचर्चा और उत्तराखंड पुलिस की चुनौतियां विषय पर संवाद पर चर्चा हुई जिसमें डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार शामिल हुए उन्होंने कहा कि अब आई टी सेक्टर के क्राइम ज्यादा हो रहे हैं पहले चोरी डकैती की घटनाएं होती […]

Continue Reading

अनफिट बसें बच्चो की जिंदगी से कर रही खिलवाड़ एवं प्रेशर हॉर्न ध्वनि प्रदूषण एक्ट कानून का कर रहे खुलेआम उल्लंघन – सुनील सेठी जिलाध्यक्ष महानगर व्यापार मंडल

स्कूल बसों की फिटनेस एवं प्रेशर हॉर्नो की जांच कर कार्यवाही करे ए आर टी ओ हरिद्वार- सुनील सेठी। पिछले काफी समय से कुछ निजी स्कूलों की अनफिट बसें बच्चो की जिंदगी से कर रही खिलवाड़ एवं प्रेशर हॉर्न ध्वनि प्रदूषण एक्ट कानून का कर रहे खुलेआम उलंघन। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी […]

Continue Reading

सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक विवाहों को मान्यता देने से किया इन्कार , विश्व हिंदू परिषद ने प्रसन्नता व्यक्त की।

समलैंगिक विवाह और इस रिलेशनशिप के सोशल स्टेटस को मान्यता देने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 18 समलैंगिक जोड़ों ने याचिका दायर की थी. सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक विवाहों को मान्यता देने से इन्कार करते हुए कहा कि शादी करने का कोई मौलिक अधिकार नहीं है.समलैंगिक शादियों को मान्यता देने से सुप्रीम कोर्ट […]

Continue Reading

दो भाइयों ने पेश की मानवता के हित में नई मिसाल, दो मरीजों की जान बचाने के लिए किया सर्वोत्तम दान।

आज दो भाई ब्रिज कालरा व अशोक कालरा (चीकू) ने जिला अस्पताल ब्लड बैंक हरिद्वार मे दो अलग अलग एमरजेंसी केस मे प्लेटलेट्स का जम्बो पैक डोनेट किया।आज सुबह ब्लड बैंक हरिद्वार मे एक मरीज का ओ नेगटिव ग्रुप की डिमांड आई, जिसमे मरीज की प्लेटलेट्स 16 हजार रह गए थी तब मरीज के परिजनों […]

Continue Reading

“अवैध खनन किसी भी हालत में नहीं होगा बर्दाश्त” – जिलाधिकारी हरिद्वार, जिला अवैध खनन निरोधक दल की बैठक में कहा।

https://youtube.com/shorts/o2hyJyjNJMs?si=uj57lbRwjaBCjtxr हरिद्वार: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट में अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण व रोकथाम हेतु गठित जिला अवैध खनन निरोधक दल की एक बैठक आयोजित हुई।बैठक में जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने अधिकारियों से अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण व रोकथाम के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी ली।जिलाधिकारी […]

Continue Reading

उ प्र के दरोगा ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की कोशिश , परंतु जाकों राखें साईयां मार सके ना कोई।

उ प्र के दरोगा ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की कोशिश , परंतु जाकों राखें साईयां मार सके ना कोई की कहावत चरितार्थ हो गई ट्रेन के नीचे आकर भी दरोगा जी बच गए। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में ट्रेन के आगे कूदकर कोतवाली सदर बाजार में तैनात उप निरीक्षक योगेंद्र शर्मा […]

Continue Reading

अब एक वर्ष तक ई रिक्शा का पंजीकरण नहीं होगा, एक व्यक्ति एक ही ई रिक्शा ले सकेगा,जनपद में है 8603 ई रिक्शा पंजीकृत।

हरिद्वार : जिलाधिकारी / अध्यक्ष सडक सुरक्षा समिति धीराज सिंह गर्व्याल ने जनपद हरिद्वार में ई-रिक्शा संचालन को प्रतिबंधित एवं नियमित किये जाने के सम्बन्ध में परिवहन आयुक्त, उत्तराखण्ड को विगत 30 सितंबर, 2023 को आयोजित जनपदीय सडक सुरक्षा समिति की बैठक का हवाला देते हुए पत्र के माध्यम से विस्तार से अवगत कराया है […]

Continue Reading