जिलाधिकारी द्वारा कल 09 जुलाई को हरिद्वार के सभी स्कूलों/ आंगनबाड़ी केदो में अवकाश घोषित।

जिलाधिकारी हरिद्वार ने जनपद के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केदो में कल दिनांक 9 जुलाई को अवकाश घोषित किया है। राज्य के मौसम विभाग द्वारा मौसम के पूर्वानुमान में हरिद्वार में मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है तथा भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है देखें जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा जारी आदेश जिलाधिकारी […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में संत मोरारी बापू का अभिनंदन किया और कुंभ-2027 को दिव्य, भव्य और सुरक्षित बनाने का दोहराया संकल्प।

पूज्य मोरारी बापू के सान्निध्य में सनातन संस्कृति, श्रीराम के आदर्शों और आध्यात्मिक चेतना का दिया संदेशउत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से बढ़ रही सरकार, चारधाम यात्रा ने बनाए नए कीर्तिमान। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोरारी बापू केवल श्रीराम कथा के वाचक नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम के आदर्शों, विचारों […]

Continue Reading

एच आर डी ए ने रुड़की में महायोजना रुड़की (2041) पर मंथन किया।

आज बुधवार को रुडकी महायोजना -2041(प्रारूप) पर आमंत्रित आपत्ति सुझाव पर सुनवाई हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के रूड़की शाखा कार्यालय पर की गई । सुनवाई हेतु रूडकी संयुक्त सचिव दीपक सेठ, सचिव प्रत्युष सिंह, अधीक्षण अभियंता राजन सिंह उपस्थित रहे ।

Continue Reading

भाजपा अध्यक्ष के रोड़ शो में हनुमान जी की वेशभूषा में नृत्य कराने पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने जतायी नाराजगी।

सार्वजनिक रूप से माफी मांगे भाजपा अध्यक्ष-पंडित अधीर कौशिकलखनऊ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के रोड शो के दौरान भगवान हनुमान की वेशभूषा धारण किए व्यक्ति से नृत्य कराए जाने की घटना को लेकर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने कड़ी नाराजगी जतायी है। अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक के संयोजन में अखाड़े […]

Continue Reading

जिला प्रशासन ने हरिद्वार और लक्सर तहसील के 23  गांवों में भूमि खरीद-फरोख्त और  उपयोग परिवर्तन पर रोक लगाई।

एनएच-334ए चौड़ीकरण के लिए 23 गांवों में भूमि खरीद-फरोख्त और भूमि उपयोग परिवर्तन पर रोक। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-334ए (पुरकाजी–लक्सर–हरिद्वार) के चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य को गति देने के लिए जिला प्रशासन ने हरिद्वार और लक्सर तहसील के 23 प्रभावित गांवों में भूमि संबंधी […]

Continue Reading

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों की जांच और कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गंगा घाट पर उपवास कर धरना दिया

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी एवं अनियमितताओं के विरोध तथा निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोविंद घाट पर उपवास कर धरना दिया। आर्यनगर ब्लॉक अध्यक्ष रचना शर्मा के नेतृत्व में आयोजित धरने और उपवास में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। रचना शर्मा ने […]

Continue Reading

लक्सर में विधायक निधि से बनी सड़क में हुआ घोटाला,कागजों में बनी पूरी सड़क, मौके पर मिली 35.50 मीटर कम लंबाई।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र ने अधिकारियों को थमाया नोटिस।हरिद्वार के लक्सर विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितता का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें लक्सर विधायक के विधायक निधि से ग्राम दरगाहपुर में स्वीकृत एक सड़क निर्माण कार्य में भारी गड़बड़ी पाई गई है। मुख्य विकास अधिकारी […]

Continue Reading

हरिद्वार में लक्ज़री बसों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान जारी
15 का चालान,2 बसें सीज़, 4 की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुति।

जिलाधिकारी के निर्देशन में लक्ज़री बसों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान जारी 15 बसों का चालान, 2 बसें सीज़, 4 बसों की फिटनेस निरस्तीकरण की संस्तुतिसहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में तथा एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में जनपद हरिद्वार में […]

Continue Reading

पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया डा.रजनीश सैनी की पुस्तक का विमोचन।

युवा हिंदी साहित्यकार डा.रजनीश सैनी ‘राजेंद्र‘ की पुस्तक देश के रत्न भारत रत्न का विमोचन पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया। डिफेंस कालोनी देहरादून स्थित सांसद कार्यालय पर आयोजित विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि पुस्तक भारतीय विभूतियों के […]

Continue Reading

आर्य समाज मंदिर भेल में 18 कुंडीय वैदिक महायज्ञ संपन्न।

आर्य समाज, सेक्टर-1, बीएचईएल, हरिद्वार में 18 कुंडीय वैदिक महायज्ञ का भव्य आयोजन श्रद्धा, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।हाल ही में आयोजित आर्यवीर एवं आर्यवीरांगना दल शिविर की सफलता के उपरांत इस महायज्ञ में शिविर में भाग लेने वाले बच्चों के अभिभावकों तथा पिछले एक वर्ष में आर्य समाज से जुड़े नए परिवारों […]

Continue Reading