राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों की जांच और कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गंगा घाट पर उपवास कर धरना दिया

राजनीति हरिद्वार

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी एवं अनियमितताओं के विरोध तथा निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोविंद घाट पर उपवास कर धरना दिया। आर्यनगर ब्लॉक अध्यक्ष रचना शर्मा के नेतृत्व में आयोजित धरने और उपवास में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। रचना शर्मा ने कहा कि मंदिर में चढ़ाया गया दान करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है। चढ़ावा चोरी के आरोपों की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की आस्था और पारदर्शिता की रक्षा के लिए निरंतर आवाज़ उठाती रहेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरली मनोहर, संतोष चौहान, अंजू मिश्रा, नलिनी दीक्षित, शशि झा, गिरीश कश्यप, सरिता शर्मा, तनिषा गुप्ता सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *