जिलाधिकारी द्वारा कल 09 जुलाई को हरिद्वार के सभी स्कूलों/ आंगनबाड़ी केदो में अवकाश घोषित।

मौसम एवं जलवायु हरिद्वार

जिलाधिकारी हरिद्वार ने जनपद के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केदो में कल दिनांक 9 जुलाई को अवकाश घोषित किया है। राज्य के मौसम विभाग द्वारा मौसम के पूर्वानुमान में हरिद्वार में मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है तथा भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है देखें जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा जारी आदेश

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा जारी आदेश में कहा गया है मौसम विज्ञान केन्द, देहरादून द्वारा दिनांक 08 जुलाई, 2026 को सायं 06:30 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 09 जुलाई, 2026 को जनपद हरिद्वार में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ ही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के अति तीब्र से अत्यन्त तीब्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त करते हुए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
उक्तानुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून से जारी मौसम पूर्वानुमान / चेतावनी तथा जनपद में वर्षा के कारण नदी नालों का जलस्तर अधिक बढ़ने की सम्भावना के दृष्टिगत आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा-30 (2) में प्रदत्त शक्तियों के आधार पर छात्रहित एवं बाल्यहित को देखते हुए जनपद हरिद्वार अन्तर्गत समस्त राजकीय / परिषदीय/सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाडी केन्द्रो का संचालन दिनांक 09-07-2026 (बृहस्पतिवार) को बन्द रहेगा।

अतएव निर्देशित किया जाता है कि समस्त तहसील एवं सम्बन्धित विभाग उक्त आदेश का कडाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। यदि कोई विद्यालय / विभाग उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 के अन्तर्गत उनके विरुद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

कल 09 जुलाई वृहस्पतिवार को सभी स्कूल /आगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा । इसके साथ ही जनपद के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा सभी अधिकारियों को सतर्क रहने की आदेश जारी किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *