एटीम मशीन की एग्ज़िट ब्लॉक कर बैंक के ग्राहकों को चुना लगाने वाले दो शातिरों को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा।

A.T.M. से 10000/- की धोखाधड़ी का हरिद्वार पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश़ शातिर बदमाशों ने महिला को बनाया था अपना शिकार एटीएम से निकले नोट फंसते थे चिप पर, ग्राहक समझता था तकनीकी खराबी दो शातिर पकड़े, वादिया के 10000/- नगदी व 02 चिप बरामद दिनांक 01/07/25 को एक महिला ने कोतवाली मंगलौर […]

Continue Reading

रंजना राजगुरु ने जीजीआईसी ज्वालापुर, राजकीय प्रा वि न 03 तथा  राजकीय बाल गृह व राजकीय विशेष गृह का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अपर सचिव ऊर्जा तथा माध्यमिक शिक्षा रंजना राजगुरु ने बुधवार को जीजीआईसी ज्वालापुर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय न 03 तथा रोशनाबाद स्थित राजकीय बाल गृह व राजकीय विशेष गृह का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।       उन्होंने जीजीआईसी ज्वालापुर में निरीक्षण के दौरान छात्राओं से मुलाक़ात करते हुए उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने निरीक्षण के […]

Continue Reading

ऋषिकुल और गुरुकुल के चिकित्सकों और कर्मचारियों ने कहा जब तक स्थाई समाधान नहीं तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

  कुल सचिव ने धरना स्थल पर आकर बताया कि बैठक हुई है वेतन जारी होने में समय लगेगा ।आज बुधवार को चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड की उपशाखा ऋषिकुल और गुरुकुल आयुर्वेदिक चिकित्सालय विश्विद्यालय के कर्मचारियों ने परिसर निदेशक कार्यालय में तालाबंदी कर नारेबाजी और कार्यबहिष्कार किया। चिकित्सालय के चिकित्सक/प्रोफेसर […]

Continue Reading

हरिद्वार सिडकुल क्षेत्र के एक होटल में हो रहा था जिस्मफरोशी का धंधा,चार महिला समेत सात लोग गिरफ्तार।

धर्मनगरी हरिद्वार में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। AHTU की टीम ने सिडकुल क्षेत्र के डैंसो चौक के पास होटल (HMT GRAND) में छापा मारा था, जहां से टीम से चार महिलाएं और तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि होटल का मैनेजर व मालिक, ब्रोकर […]

Continue Reading

हिन्दी सेवा समूह  ने एक संगोष्ठी आयोजित कर हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया।

हिन्दी के विकास के लिए दृढ़संकल्पित ‘ हिन्दी सेवा समूह ‘ ने एक संगोष्ठी का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता, डॉ० सुशील त्यागी ( हिन्दी प्राध्यापक : ऋषिकुल महाविद्या लय, ज्वालापुर), संयोजन, डॉ०  पुष्पा वर्मा(पूर्व उपनिदेशक : शिक्षा, उत्तराखण्ड) तथा संचालन , डॉ० अशोक गिरि ( संस्थापक : श्रवण सेवा एवं शोध संस्थान) ने किया। संगोष्ठी […]

Continue Reading

कथा को व्यापार ना बनाएं कथावाचक , कथा में शब्दों और मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए।-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि कथावाचक कथा को व्यापार ना बनाएं। जिस प्रकार डोगरे जी महाराज कथा करते थे। उससे सीख लें। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि कथा प्रवचन उसे ही करना चाहिए। जिसे इसका पूरा ज्ञान हो। कथा में शब्दों और […]

Continue Reading

जिला चिकित्सालय हरिद्वार में नव नियुक्त प्रमुख अधीक्षक डा आर बी सिंह का  चिकित्सा कर्मचारियों ने किया स्वागत।

आज मंगलवार को चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड जनपद हरिद्वारएवं चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कर्मचारी महासंघ हरिद्वार, भौतिक चिकित्सा संघ, एक्सरे टेक्नीशियन संगठन के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने नव नियुक्त प्रमुख अधीक्षक डा आर बी सिंह को नए दायित्व मिलने पर बधाई दी।     नव नियुक्त प्रमुख अधीक्षक डा आर बी […]

Continue Reading

बस स्टैंड ऑटो रिक्शा यूनियन के प्रधान ने लगाया बिना नियमावली के पद से जबरन हटाने का आरोप, बताया कि कार्यकाल के तीन महीने हैं बाक़ी।

बस स्टैंड ऑटो रिक्शा यूनियन के प्रधान अरविंद कुमार ने बिना नियमावली के प्रधान पद से हटाने और यूनियन कार्यालय पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है। प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए बस स्टैंड ऑटो रिक्शा यूनियन के प्रधान अरविंद कुमार ने बताया कि वे यूनियन के निर्वाचित अध्यक्ष हैं। उनका कार्यकाल सितम्बर […]

Continue Reading

हरिद्वार में अतिक्रमण हटाने के दौरान श्यामपुर में तैनात एक दरोगा की हार्ट अटैक से मृत्यु।

आज मंगलवार को कोतवाली नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान श्यामपुर कोतवाली में तैनात ड्यूटी पर एक दरोगा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारी की आकस्मिक मृत्यु से […]

Continue Reading

जिला चिकित्सालय हरिद्वार से डा० विजयेश भारद्वाज को सेवा विस्तार मिलने और मनोरमा राय, उमा दुबे और दिनेश दनोसी को सेवा निवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई ।

जिला चिकित्सालय हरिद्वार से प्रमुख अधीक्षक डा विजयेश भारद्वाज  के पांच वर्ष बढ़ने पर वो 01जुलाई 2025को ऋषिकेश एस पी एस चिकित्सालय मे मुख्य परामर्शदाता के रूप में सेवाएं देंगे उनका सम्मान समारोह किया गया साथ ही वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी श्रीमती मनोरमा राय, श्री मती उमा दुबे बी एच डब्ल्यू,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दिनेश दनोसी जिला […]

Continue Reading