मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिनर्जी अस्पताल में भर्ती जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज की कुशलक्षेम पूछी, महाराज ने दिया यह संदेश।

उत्तराखंड धार्मिक स्वास्थ्य

जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज ने कुछ दिन विश्राम की इच्छा जाहिर की है वह कल अस्वस्थ होने के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे फिर उन्हें देहरादून अस्पताल में लाया गया मुख्यमंत्री सहित अनेक लोगों ने उनके कुशल क्षेम पूछी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सिनर्जी अस्पताल में भर्ती जगदगुरू रामभद्राचार्य महाराज से भेंट कर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य का उपचार कर रहे चिकित्सकों से भी उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की। ज्ञात रहे कि रामभद्राचार्य महाराज को अस्वस्थ होने के कारण आगरा अस्पताल में भर्ती कराया गया था फिर उन्हें देहरादून शिफ्ट किया गया।

अब उनकी देखभाल कर रहे शिष्य ने उनके स्वस्थ होने की जानकारी दी है। रामभद्राचार्य ने कहा है कि वह अभी जल्दी इस संसार को छोड़ने वाले नहीं है। राम मंदिर केस में वे मुख्य गवाह के रूप में अदालत पहुंचे थे। अब वह काशी और मथुरा को भी मुक्त करने की बात कर रहे हैं।

उनके शिष्य ने किया ट्वीट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *