उत्तराखंड पुलिस परिवार के लिए दुखद समाचार,सी ओ रानीखेत तिलकराम वर्मा की हार्ड अटैक से असामायिक मृत्यु से पुलिस महकमे में शोक व्याप्त।

Police उत्तराखंड

अल्मोड़ा पुलिस परिवार से दुखद समाचार है रानीखेत के सी ओ तिलक राम वर्मा का आज अचानक दिल का दौरा पड़ने के कारण असामयिक निधन हो गया है। वे अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी पर काशीपुर स्थित अपने घर गए हुए थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 05 दिसंबर को उन्हें हार्ट अटैक आया जिस पर उनके परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल में ले गये जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।तिलक राम वर्मा 10/02 1998 को पुलिस विभाग में उप निरीक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। उनके द्वारा विभिन्न जनपदों में थानाध्यक्ष व कोतवाल के पद पर रहते हुए सेवाएं दी गई।26/05/20 कों पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति हुई। पिछले एक साल से अधिक समय से वे सी ओ रानीखेत के पद पर नियुक्त थे।
उनके आकस्मिक निधन पर पुलिस महकमे में शोक व्याप्त हो गया है। पुलिस महानिदेशक सहित अनेक पुलिस अधिकारियों ने उनके आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.