पंडित पूर्णानंद तिवारी लॉ कॉलेज, हरिद्वार के B.A. LL.B. 8वें सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं द्वारा ग्राम धनौरी स्थित महर्षि दयानंद मेडिकल साइंस रिसर्च इंस्टिट्यूट कॉलेज के प्रांगण में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर के माध्यम से भावी अधिवक्ताओं ने ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों, महिला सुरक्षा, उपभोक्ता अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया।
वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कानून की बुनियादी जानकारी होने से शोषण को रोका जा सकता है।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन प्रबंधक अश्वनी सैनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ युवा नेता एवं समाजसेवी रवि सैनी, माही नाथ, रूपाली, फिजा तथा निदेशक कमल किशोर शर्मा उपस्थित रहे।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार तिवारी एवं दिवाकर गुप्ता सहित अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना की। मुख्य अतिथि के रूप में राकेश सैनी एवं वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा मंच संचालन माही नाथ, रूपाली एवं फिजा सैनी ने किया। इस आयोजन में सैकड़ों बच्चों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया।

