जम्मू यात्री भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत  पवन दास शास्त्री का पट्टाभिषेक कार्यक्रम विधि-विधान से सम्पन्न।

धार्मिक हरिद्वार

जम्मू यात्री भवन ट्रस्ट, भूपतवाला हरिद्वार में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज (सचिव महानिर्वाणी  अखाड़ा), के पावन सानिध्य मे एवं पंचपुरिय श्री वैष्णव विरक्त महामंडल (रजि) हरिद्वार के अध्यक्षता में महामंडलेश्वर परमेश्वर दास , दिगंबर अखाड़ा एवं समस्त हरिद्वार ऋषिकेश के पूज्य महंतों एवं महामंडलेश्वरों द द्वारा जम्मू यात्री भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत श्री पवन दास शास्त्री शिष्य श्री बलदेव दास महाराज का पट्टाभिषेक कार्यक्रम पूर्ण विधि विधान के साथ संपन्न किया गया। इस अवसर पर श्री रामानंदीय श्री वैष्णव मंडल हरिद्वार के अध्यक्ष श्री महामंडलेश्वर नारायण दास, महामंडलेश्वर स्वामी भगवद स्वरूप  महाराज, महामंडलेश्वर श्याम दास महाराज, महामंडलेश्वर शिवानंद महाराज, महंत  दुर्गा दास , महंत रघुवीर दास , महंत  बिहारी शरण , महंत  हरेंद्र दास , महंत गणेश दास , महंत  किशन दास , महंत  जयराम दास , महंत  परमेश्वर दास  एवं महंत  जगदीश दास  सहित 13 अखाड़ों के महंतों की की उपस्थिति एवं सानिध्य में संपन्न किया गया।
ट्रस्ट की ओर से श्रीमती राज शास्त्री
,  सुखदेव शर्मा (कार्यसमिति सदस्य), श्याम सिंह (मुख्य महाप्रबंधक जम्मू यात्री भवन ट्रस्ट हरिद्वार), रोहित शर्मा (पी आर ओ), दिनेश भट्ट, पुनीत कुमार द्विवेदी, भुवन भट्ट एवं ट्रस्ट के अन्य सेवक जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *