उत्तराखंड शासन द्वारा 19 अक्टूबर को महानवमी के पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित ।

उत्तराखंड पर्व, त्यौहार और मेले प्रशासन

उत्तराखंड शासन ने महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 17 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है।
अधिसूचना के अनुसार, पूर्व में वर्ष 2026 के लिए घोषित सार्वजनिक अवकाशों की सूची में संशोधन करते हुए महानवमी के पर्व पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के अंतर्गत लिया गया है।
शासन द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि महानवमी के दिन कोषागार, उपकोषागार सहित संबंधित कार्यालयों में भी अवकाश रहेगा। इस संबंध में पूर्व में जारी अधिसूचना में संशोधन किया गया है, जबकि अन्य शर्तें यथावत रहेंगी।
महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित होने से प्रदेश में संबंधित सरकारी कार्यालयों में छुट्टी रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *