नेपाल आपदा पीड़ितों की मदद के लिए गोर्खाली महिला कल्याण समिति ने गोर्खाली सुधार सभा को सौंपी 1.70 लाख रुपये की सहायता राशि।

समस्या हरिद्वार

नेपाल में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए गोर्खाली महिला कल्याण समिति एक लाख सत्तर हजार रूपए की धनराशि जुटायी गयी है। एकत्र की गयी रकम को समिति पदाधिकारियों ने शुक्रवार को देहरादून स्थित गोर्खाली सुधार सभा कार्यालय पहुंचकर सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा को सौंप दिया। पीड़ितों की मदद के लिए जुटायी गयी राशि में गोर्खाली महिला कल्याण समिति 50 हजार रुपये और समिति के संरक्षक पदम प्रसाद सुबेदी ने एक लाख 20 हजार रुपये का सहयोग प्रदान किया है। समिति की अध्यक्ष पदमा पाण्डेय और महामंत्री शारदा सुबेदी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की मदद करना सभी का सामाजिक दायित्व है। नेपाल में बाढ़ के कारण लोगों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के लिए समाज के लोगों को आगे आना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस सहयोग से आपदा प्रभावित लोगों को राहत मिलेगी। समिति के संरक्षक पदम प्रसाद सुबेदी, रेखा शर्मा और चंपा उपाध्याय ने कहा कि आपदा की घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़ा होना मानवीय संवेदना का परिचायक है। सपना खड़का, मंदिरा भंडारी और तारा शर्मा ने भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए सामूहिक प्रयासों को जरूरी बताया। गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल खड़का ने कहा कि संकट के समय समाज के लोगों को आगे आकर पीड़ितों की मदद करनी चाहिए। इस दौरान लोकनाथ सुबेदी, शमशेर बहादुर बम और विजय शर्मा सुबेदी सहित अन्य कई लोगों ने भी सहयोग किया। सहायता राशि सौंपने के दौरान पदम प्रसाद सुबेदी, कमला सुबेदी, पदमा पाण्डेय, शारदा सुबेदी, चंपा उपाध्याय, मंदिरा भंडारी, तारा शर्मा, विजय शर्मा सुबेदी, शमशेर बहादुर बम और कमल खड़का सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *