राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हुए सम्मानित।

खेल हरिद्वार

टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन हरिद्वार के द्वारा *शहरिद्वार ग्रामीण गोल्ड कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन नंबर माह में किया जाएगा,काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर में हाल ही में संपन्न हुई उत्तराखंड राज्य की जूनियर टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में भाग हरिद्वार जनपद की टीम ने अच्छा  प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब जीता ।

टीम में शामिल हरिद्वार के स्थानीय खिलाड़ीयों का आज होटल जगत इन में क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन विभाष मिश्रा एवं उपाध्यक्ष अंकुर सैनी व अन्य पदाधिकारी के द्वारा मेडल व माला पहना तथा उपविजेता ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में भारत भूषण सचिव दीपक कुमार उपाध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान प्रधानाचार्य राहुल कुमार एडवोकेट वसीम सचिन आर्य आदि उपस्थित थे, आज संपन्न होने वाली मीटिंग को क्रिकेट एसोसिएशन के सीईओ अमजद उस्मानी के भाई के इंतकाल के कारण पोस्टपोन कर दी गई मीटिंग अब बाद में की जाएगी, विजेता खिलाड़ियों को क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल भास्कर डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स अकादमी के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल गोरखाली महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष पदमा पांडे वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमांशु बहुगुणा संयुक्त सचिव असवाल भाई के द्वारा उनको बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि आप लोग और मेहनत कर अगली बार चैंपियनशिप में भी विजेता बनकर आए ऐसी शुभकामनाएं हमारी आपके साथ हैं सभी के द्वारा खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना भी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *