श्री देवोत्थान सेवा समिति द्वारा 26वीं अस्थि कलश विसर्जन यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें देशभर से एकत्र किए गए 5366 अस्थि कलशों का वैदिक रीति-रिवाजों के साथ सामूहिक विसर्जन किया गया। निष्काम सेवा ट्रस्ट भूपतवाला से आरंभ हुई अस्थि कलश यात्रा का हरिद्वार में अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया और श्री देवोत्थान सेवा समिति की सराहना की गई ।
इसी क्रम में भीमगोडा में व्यापारी नेता अजय अरोड़ा के संयोजन में अस्थि कलश यात्रा का स्वागत किया गया ।यात्रा में सम्मिलित लोगों को जलपान कराया गया अस्थि कलशो को श्रद्धांजलि दी गई।इस अवसर पर दीन दयाल, पंकज सुखीजा, सचिन अरोड़ा ,गोविंद दास सतीश कश्यप ,राजेंद्र गिरी, यशपाल चावला, गौरव सचदेवा ,राजीव जैन, अमित जैन ,महेश गौड़ ,रवि ठाकुर , तनिष्का अरोड़ा ,रेखा अरोड़ा आदि उपस्थित लोगों ने अस्थि कलशो को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस यात्रा का समापन कनखल स्थित सतीघाट पर हुआ जहां समिति के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान 100 दूध की धाराओं के साथ अस्थि कलशों का विसर्जन किया गया। श्री देवोत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष अनिल नरेंद्र ने बताया कि कि इस समिति द्वारा पिछले 25 वर्षों से देशभर के श्मशान घाटों से लावारिस लोगों के एकत्रित अस्थि कलशों का विसर्जन कर रही है।

श्री देवोत्थान सेवा समिति की 26वीं अस्थि कलश विसर्जन यात्रा गुरुवार को हरिद्वार के लिए रवाना हुई थी। जहां कनखल स्थित सतीघाट पर विधि-विधान के साथ 5366 अस्थि कलशों का सामूहिक विसर्जन किया गया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित हुए।




