हरिद्वार के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन।

राजनीति हरिद्वार

जिला कांग्रेस कमेटी शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहनसिंह राणा के संयोजन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर एसआईआर, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार को लेकर शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री डा.संजय पालीवाल एवं राजवीर सिंह चौहान ने कहा कि सरकार संविधान का पालन नहीं कर रही है। सत्ता पाने के लिए लोगों की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है। कानून का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सब कुछ देख समझ रही देश की जनता चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी। ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा एवं रवीश भाटिजा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देश की जनता के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन दिल्ली पुलिस के माध्यम से राहुल गांधी और आंदोलन कर रहे छात्रों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार चुनना जनता का अधिकार है। लेकिन चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जनता के साथ धोखा कर रहे हैं। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता के मौलिक अधिकारों का हनन नहीं होने दिया जाएगा। मोहन सिंह राणा ने कहा कि जनता सड़कों पर है। लेकिन सरकार चुप्पी साधे हुए है। ज्ञानेश कुमार को नैतिकता के आधार पर स्वयं ही इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश की आवाज बन चुके हैं और जनता उन्हें सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है। जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह एवं तेलूराम प्रधान ने कहा कि चुनाव में लगातार गड़बड़ी की जा रही है। एसआईआर प्रक्रिया में गड़बड़ी सबके सामने आ चुकी है। देश की जनता से धोखा नहीं चलेगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश प्रताप राणा एवं यशवंत सैनी ने कहा कि लोकतंत्र के लिए काला दिवस है। नेता प्रतिपक्ष एवं छात्रों के साथ बदसुलू की जा रही है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित किया जा रहा है। विपक्ष की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में राव आफाक अली, राकेश चौहान, विनोद कुमार, विकास चंद्रा, अनिल चौधरी, अमन गर्ग, लता जोशी, कार्तिक शर्मा, नितिन कौशिक, तीर्थपाल रवि, मनोज जाटव, राजेंद्र श्रीवास्तव, बीएस तेजयान, सागर बेनीवाल, कैलाश प्रधान, सुनील चौहान, सत्यपाल, पीएल कपिल, संजय कुमार सैनी, दाताराम, एलएस रावत, राजेंद्र पूरण, मेहरबान अली, सौरभ सैनी, सीपी सिंह, आशीष, अक्षय नागपाल, सुरेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, दिनेश पुंडीर, अमित कुमार सैनी, रघुवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *