हरिद्वार आज 02 अक्टूबर को जिला चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय हरिद्वार में सभी अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा जिला चिकित्सालय हरिद्वार के सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और हमारे पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कार्यवाहक प्रमुख अधीक्षक डा अजय कुमार पूर्व पी एम एस डा आर वी सिंह, डा सुब्रत अरोड़ा, डा निष्ठा गुलाटी, डा अभिषेक अनेजा, डा निष्ठा गुलाटी, डा पंकज जैन, डा प्रशांत सैनी, मेट्रन सुषमा, हिमांशु जोशी, हिमानी खन्ना, आशा, दीपाली ,कीर्ति, मिथलेश, निशा , रजनी,हेमलता, शालिनी त्यागी, बेनूनंदा, राहुल टांक, राहुल यादव, अर्पित, प्रदीप मौर्य, दिनेश लखेड़ा, नरेंद्र भट्ट, मुकांशी, नवीन, मूलचंद चौधरी, नाथी, लाल खान, इत्यादि ने माल्यापर्ण किया और पुष्प अर्पित किए।

कार्यवाहक प्रमुख अधीक्षक डा अजय कुमार ने कहा कि हमें महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी से प्रेरणा लेनी चाहिए कि उनके द्वारा अहिंसात्मक आंदोलन द्वारा और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी द्वारा जय जवान जय किसान का नारा दिया गया जहां एक ओर महात्मा गांधी जी संभ्रांत परिवार से होने के बाद भी उनके द्वारा अहिंसात्मक आंदोलन कर भारत की आजादी में महत्पूर्ण भूमिका है तो लालबहादुर शास्त्री जी मध्यम परिवार के होने के बाद भी अपनी मेहनत और ईमानदारी लगन से प्रधानमंत्री बने और उनके ही समय में अन्न की कमी होने ओर युद्ध हुआ किंतु उन्होंने सीमित संसाधनों के बाद भी सभी के सहयोग से देश को आगे बढ़ाया।



