राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री कर्मयोगी लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की पूर्व संध्या पर एस.एम.जे.एन. (पीजी) कॉलेज में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राध्यापकों, शिक्षकों, शिक्षणेतर कर्मचारियों एवं रेडक्रास, लीगल ऐड सेल , स्वीप स्वयंसेवक, राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं ने मिलकर महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया और स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) सुनील कुमार बत्रा ने उपस्थित शिक्षकों व विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी के लिए स्वच्छता केवल एक आदत नहीं, बल्कि एक नैतिक कर्तव्य और जीवनशैली थी। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री जी का सादगी और निष्ठा का जीवन हमें समाज व देश के प्रति अपने दायित्वों को पूरी ईमानदारी से निभाने की प्रेरणा देता है।
प्राचार्य डॉ. बत्रा ने कहा कि स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ मस्तिष्क और सशक्त समाज की नींव रखता है। हमें अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता को अपनाकर बापू के ‘स्वच्छ भारत’ के सपने को साकार करने में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने वाले सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर, शौर्य दीवार , नोटिस बोर्ड , पुस्तकालय , कक्षाओं एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया तथा सभी को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की शपथ भी दिलाई गई।
इस अवसर पर प्रो विनय थपलियाल, वैभव बत्रा, डॉ पूर्णिमा सुंदरियाल, विनीत सक्सेना, डॉ विजय शर्मा, डॉ पल्लवी, डॉ मीनाक्षी शर्मा ,डॉ नलिनी जैन ,डॉ सुषमा नयाल , प्रो रिचा मिनोचा , प्रो रिकल गोयल , कविता छाबड़ा ,डॉ गीता शाह , डॉ मोना शर्मा , डॉ लता शर्मा , डॉ शिव कुमार चौहान , डॉ मनोज कुमार सोही , विनीत सक्सेना , राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर पद्मावती तनेजा , डॉ पुनीता शर्मा , अंजलि शर्मा ,गौरव अग्रवाल , दीपक आनंद ,पंकज भट्ट , डॉ ज्योतिचौधरी , आरती गोस्वामी ,अंकित बंसल , भव्या भगत , डॉ अनुरिषा , डॉ रेनू शर्मा ,कांलदी ,रुचिता सक्सेना, कार्यालय अधीक्षक मोहन चन्द्र पाण्डेय निशांत चौहान , संदीप सकलानी , नवीन कुमार , देवेन्द्र कुमार , अशोक कुमार , सुशील कुमार राठौर , रंजीता बर्मन , शिवम तोमर सहित अनेक छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।


