कांग्रेस प्रदेश सचिव रविश भटिजा ने  जिला अस्पताल में एसडीपी सुविधा सुचारू रूप से संचालित करने की मांग की।

राजनीति समस्या हरिद्वार


हरिद्वार, 29 सितम्बर। कांग्रेस प्रदेश सचिव रविश भटीजा ने जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डा.राजेश गुप्ता को ज्ञापन देकर अस्पताल में सिंगल डोनर प्लेटलेटस सुविधा को सुचारू रूप से संचालित करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान रविश भटीजा ने कहा कि सिंगल डोनर प्लेटलेटस गंभीर मरीजों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जीवन रक्षक सेवा है। आसपास एसडीपी की पर्याप्त सुविधा नहीं होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। भटीजा ने कहा कि डेंगू दस्तक दे रहा है और इसके बढ़ने की आशंका है। इसलिए एसडीपी सुविधा 24 घंटे सुचारू रूप से संचालित की जानी चाहिए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि एसडीपी मशीन एवं संबंधित उपकरण पूरी तरह कार्यशील रहें। जिससे आपातकालीन स्थिति में मरीजों को समय पर एसडीपी की सुविधा मिल सके। इसके लिए प्रशिक्षित व पर्याप्त स्टाफ की तैनाती की जाए। रवीश भटीजा ने बताया कि डेंगू के अलावा कुछ अन्य गंभीर बीमारियों में भी एसडीपी की जरूरत पड़ती है। एसडीपी सेवा निर्बाध रूप से संचालित होने पर अन्य रोगों के मरीजों को भी लाभ मिलेगा। ज्ञापन देने वालों में दीपक कपूर, मनोज जाटव, समर्थ अग्रवाल, अनंत पाण्डेय, दीप सिंह, सुमित सक्सेना आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *