पहले अजगर दीवार पर चल रहा था. जिसके बाद करीब ऊंचे पेड़ पर चढ गया
हरिद्वार में शनिवार सुबह करीब 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर दिखाई देने से लोगों में अफरा तफरी मच गई। अजगर पहले एक दीवार पर रेंगता हुआ दिखाई दिया, इसके बाद करीब 40 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़कर बैठ गया।पेड़ पर अजगर को देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलने पर वन विभागकी टीम मौके पर पहुंची।
करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब दस बजे निर्मल बाग कॉलोनी के पास दीवार पर चल रहे लोगों की नजर एक अजगर पर पड़ी। पास में ही जंगल से निकलकर विशालकाय अजगर दीवार पर चढ़ गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी ।वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही अजगर दीवार से होते हुए करीब 40 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया।
वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों को दूर किया. जिसके बाद रेस्क्यू की तैयारी शुरू की।अजगर काफी ऊंचाई पर होने के कारण उसे नीचे उतारना आसान नहीं था। टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाते हुए पेड़ की कई टहनियां काटी। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद शाम चार बजे अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया गया। इसके बाद उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की कार्रवाई की गई।


