भगवान श्री चंद्राचार्य जी की 532 वीं जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा ।

धार्मिक हरिद्वार

उदासीनाचार्य जगद्‌गुरु  भगवान श्री श्रीचन्द्राचार्य जी की 532 वीं जयन्ती महोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा।

उदासीन संप्रदाय के प्रवर्तक भगवान श्रीचंद्र आचार्य की 532वीं जयंती की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को  हरिद्वार में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसका शुभारंभ संत-महात्माओं की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ।


श्री चन्द्राचार्य चौक से प्रारंभ होकर यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन पहुंचकर संपन्न हुई। रास्ते भर श्रद्धालुओं और साधु-संतों का अभूतपूर्व उत्साह देखते ही बन रहा था। ढोल-नगाड़ों की थाप, मध र भजन-कीर्तन और मनमोहक झांकियों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। शहर के विभिन्न चौराहों पर स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *