रानीपुर मोड़ स्थित संस्कृति स्कूल में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए एक सुंदर एवं उत्साहपूर्ण कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास, उत्साह और भावपूर्ण अभिव्यक्ति के साथ अपनी कविताएँ प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
Pre-Nursery के नन्हे कवियों ने “I see the moon “ and “Drops of water”कविता प्रस्तुत की।
Senior KG के विद्यार्थियों ने “Books Are My Friends ” एवं “I Can Do It” के माध्यम से अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का परिचय दिया।
Junior KG के बच्चों ने “Little ”, “Butterfly” एवं “Five Little Seeds” जैसी मनमोहक कविताओं से सभी को आनंदित किया।
वहीं Nursery के नन्हे प्रतिभागियों ने “Our World”,Wave in the Sea” एवं “Let’s Recycle” के माध्यम से प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति अपनी सुंदर भावनाएँ व्यक्त कीं।
कविता प्रतियोगिता की विशेष आकर्षण बात यह रही कि बच्चे अपनी-अपनी कविताओं के विषय के अनुरूप सुंदर Props एवं वेशभूषा पहनकर आए थे, जिससे उनकी प्रस्तुतियाँ और भी जीवंत, रचनात्मक एवं मनमोहक बन गईं। बच्चों ने अपने Props का सुंदर ढंग से प्रयोग करते हुए कविताओं के भावों को प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत किया।
नन्हे बच्चों की मासूमियत, सुंदर उच्चारण, आत्मविश्वास और मनमोहक प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया। प्रत्येक बच्चे ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए मंच पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी।
इस कविता प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने केवल कविताएँ प्रस्तुत करना ही नहीं सीखा, बल्कि मंच पर आत्मविश्वास के साथ बोलना, स्पष्ट उच्चारण करना, भावों को प्रभावी ढंग से व्यक्त करना, रचनात्मक ढंग से Props का उपयोग करना, अनुशासन बनाए रखना तथा अपनी बारी का इंतज़ार करना भी सीखा। इस आयोजन ने बच्चों में रचनात्मकता, कल्पनाशक्ति, आत्म-अभिव्यक्ति और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती श्वेता सहगल ने निर्णायक की भूमिका निभाते हुए बच्चों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया तथा अपने प्रेरणादायी शब्दों से उनका उत्साहवर्धन किया। उनके स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन ने बच्चों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया। उन्होंने इस आयोजन में शिक्षिकाओं की भूमिका की प्रशंसा की।

विद्यालय की निदेशिका श्रीमती दिव्या पंजवानी मैम के निरंतर मार्गदर्शन, सहयोग एवं प्रेरणा के लिए विद्यालय परिवार हृदय से आभार व्यक्त करता है। बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए ऐसे आयोजन निश्चित रूप से उनके व्यक्तित्व में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, अनुशासन, अभिव्यक्ति और सहयोग की भावना का विकास करते हैं।

