कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर अखिल भारतीय बिजनौरी महासभा ने किया खिचड़ी प्रसाद वितरित।

पर्व, त्यौहार और मेले हरिद्वार

अखिल भारतीय बिजनौरी महासभा के तत्वावधान में कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान पर्व पर खिचड़ी प्रसाद का वितरण कर देश प्रदेश में सुख शांति समृद्धि की कामना की गयी। अखिल भारतीय बिजनौरी महासभा के पदाधिकारियो एवं बिजनौरी समाज के लोगों ने खिचड़ी वितरण कार्यक्रम में तन मन धन से सहयोग दिया। इस मौके पर अखिल भारतीय बिजनौरी महासभा के अध्यक्ष रामराज चैहान, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र बिश्नोई ने संयुक्त रूप से कहा कि भारत में समय समय पर तीज त्यौहार पर्व मनाए जाते हैं। जिसमे कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान का महत्व अक्षय पुण्य देने वाला है। गंगा स्नान मेला एकता और अखंडता का प्रतीक है। सभी गंगा घाटों पर स्नान करते समय किसी से ऊंच नीच बड़ा छोटा का भाव नहीं झलकता है। सभी लोग मां गंगा में डुबकी लगाकर सुख शांति समृद्धि की कामना करते हैं और अपने को गौरवान्वित महसूस करते हैं। बिजनौरी महासभा भी बिना किसी भेद भाव के सभी लोगो का सम्मान करती है। अखिल भारतीय बिजनौरी महासभा ने कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान के पर्व पर खिचड़ी प्रसाद का वितरण कर लोगो को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया है। इस अवसर पर हरकेश चैहान, राकेश राणा, विजेंद्र कुमार टंडन, हिमांशु कुमार, उधम सिंह यादव, संजीव कुमार चैधरी, सुमन दयाल त्यागी, अजीत सिंह योगाचार्य, अनंत टंडन, प्रमोद कुमार, शशि गहलोत, सुनील कुमार, भूपेंद्र, पुनीत कुमार, गोविंद राणा, प्रिया प्रताप, महामंत्री प्रमोद गिरि, अश्वनी चैहान, अनिल चैहान, रामचंद्र सिंह, मनोज शर्मा, डा. मनोज त्यागी ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *