अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर महानगर कांग्रेस हरिद्वार ने सरकार से ये चार प्रमुख मांगे रखी और कहा।

राजनीति हरिद्वार

अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच में हो रही देरी को लेकर उसे सम्पूर्ण न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस आंदोलन करती रहेगी यह बात कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस वार्ता में कही ।उन्होंने कहा उत्तराखंड के बहुचर्चित एवं अत्यंत संवेदनशील अंकिता भंडारी, हत्याकांड में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रारंभ से ही न्याय की मांग को लेकर लगातार संघर्ष किया गया है। कांग्रेस पार्टी द्वारा इस जघन्य हत्याकांड की निष्पक्ष सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदेशभर में धरने, प्रदर्शन एवं विभिन्न आंदोलन किए गए।

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री राहुल गांधी जी ने भी अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान प्रमुखता से उठाया था।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुरली मनोहर ने कहा कि लंबे जनदबाव एवं अंकिता के परिजनों की मांग के  बाद राज्य सरकार ने जनवरी 2026 में मामले की सीबीआई जांच की संस्तुति की तथा इसके बाद सीबीआई द्वारा मामले में, केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। लेकिन कई माहं व्यतीत हो जाने के बावजूद भी अभी तक जाँच प्रकिय प्रगति पर नहीं है। यहां तक कि अंकिता भण्डारी के परिजनों ने भाजपा के जिन दो वरिष्ठ नेताओं के नाम वीआईपी के रूप में सार्वजनिक किये थे, सीबीआई जाँच में अब तक उनका कोई भी उल्लेख नही है। भाजपा ने उन्हें संरक्षण देव अंन्य राज्यों में प्रमोशन कर सम्मानित करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में अंकिता को न्याय नहीं मिला तो कांग्रेस की सरकार आने पर अंकिता को पूर्ण न्याय दिलाया जाएगा।केस के संबंध में अंकिता के माता-पिता ने लोकस में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी से मुलाकात कर उन्हें सीबीआई जाँच में हो रही देरी के संबंध में अवगत कराय उन्होंने नेता प्रप्तिपक्ष से न्याय दिलाने में पूर्ण सहयोग की अपेक्षा की है। श्री राहुल गांधी जी ने उन्हें भरोसा दिया

वह इस मुद्दे पर हर संभव मदद करेंगे।

प्रेस वार्ता में कांग्रेस ने सरकार से ये  प्रमुख मांगे रखी है

1.अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की वर्तमान स्थिति एवं प्रगति सार्वजनिक की जाए।

2.जांच में सामने आए महत्वपूर्ण तथ्यों एवं निष्कर्षों को जनता के समक्ष रखा जाए।

3.मामले, से जुड़े प्रत्येक आरोपी एवं षड्यंत्र में शामिल व्यक्ति की भूमिका की निष्पक्ष जांच की जाए।

4.अंकिता भंडारी के परिवार को पूर्ण न्याय सुनिश्चित किया जाए
कांग्रेसी नेताओं ने कहा यह मांग शीघ्र पूर्ण नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा ।प्रेस वार्ता में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष श्रीमती संतोष चौहान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सी पी सिंह, महेश प्रताप राणा, अरुण चौहान, शोभित गुप्ता, शेखर पंवार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *