तिनके की तरह बह गया बैली ब्रिज,तमक नाले में आए पानी ने मचाया कोहराम।

उत्तराखंड मौसम एवं जलवायु

चमोली जनपद में फटा बादल. तमक नाले ने चारों तरफ मचाई तबाही.बीआरओ का पुल बहा,एक कर्मचारी के लापता होने की सूचना।

चमोली जिले से जनसैलाब की खौफनाक तस्वीरें सामने आई है. जहां नीती घाटी जाने वाले तमक नाले में अचानक जलसैलाब आ गया. जिससे बैली ब्रिज तिनके की तरह बह गया. इसके साथ ही दो गाड़ी और हवलदार के भी बहने की सूचना है।

अचानक आए तेज पानी और मलबे ने देखते ही देखते इलाके में भारी नुकसान कर दिया पानी का बहाव इतना तेज था कि नाले पर बना वैली ब्रिज इसकी चपेट में आकर बह गया। इतना ही नहीं, आसपास खड़ी कई गाड़ियां भी तेज बहाव में बहती नजर आईं। कुछ ही पलों में नाले ने ऐसा रौद्र रूप लिया कि आसपास का पूरा इलाका मलबे और पानी की चपेट में आ गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है लगातार बारिश के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में इस तरह के अचानक उफान और मलबे के बहाव ने एक बार फिर प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इसका संज्ञान लेते हुए इसकी रिपोर्ट तलब की है।

आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन का काहना है कि जानकारी मिली है अभी और जानकारी ली जा रही है ।जिला अधिकारी चमोली ने बताया है की एक ब्रिज एक गाड़ी एक ट्रक और एक हवलदार रैंक में कर्मचारी के बहने की सूचना है. बाकी कर्मचारियों के बारे में भी जानकारी ली जा रही है।्

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *