उत्तराखंड मौसम विभाग ने मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की।

उत्तराखंड मौसम एवं जलवायु

उत्तराखंड के मौसम विभाग ने आज और आने वाले सप्ताह में भी मौसम के पूर्वानुमान में पांच दिन का यैलो और ओरेंज अलर्ट जारी किया है।मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉक्टर सीएस तोमर ने आज 6 जुलाई के लिए बागेश्वर जनपद में भारी से बहुत भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट बताया है। वहीं रुद्रप्रयाग,चमोली, उत्तरकाशी के साथ ही टिहरी, नैनीताल और पिथौरागढ़ जनपदों के लिए भी भारी बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉक्टर सीएस तोमर ने आज 6 जुलाई के लिए बागेश्वर जनपद में भारी से बहुत भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट बताया है। वहीं रुद्रप्रयाग,चमोली, उत्तरकाशी के साथ ही टिहरी, नैनीताल और पिथौरागढ़ जनपदों के लिए भी भारी बारिश की संभावना जताई है।

इसके साथ ही उत्तराखंड के अन्य जनपदों हरिद्वार देहरादून ऊधम सिंह नगर चम्पावत, अल्मोड़ा में भी वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर भी देखे जा सकते हैं। जिसके लिए उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी किया गया है, मौसम की यह स्थिती आने वाले सप्ताह भर में भी इसी तरह की रह सकती है, जिसके लिए प्रदेशभर में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *