हरकी पौड़ी पर उमड़ा डाक कांवड़ियों की आस्था का सैलाब ,भारी वर्षा के बीच सुरक्षा व व्यवस्थाओ का जायजा लेने जीरो ग्राउंड पर पहुंचे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर।

हरिद्वार कांवड़ यात्रा प्रशासन
हरकी पैड़ी में डाक कांवड़ियों का उमड़ रहा है आस्था का सैलाब ,भारी वर्षा के बीच डाक कांवड़ियों के लिए सुरक्षा व व्यवस्थाओ का जायजा लेने जीरो ग्राउंड पर पहुंचे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी हरिद्वार।डाक कांवड़ियों से गंगा घाटों पर सतर्कता बरतने एवं सुरक्षा बलों व सम्बंधित अधिकारियों को सतर्क रहने की दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने जलभराव क्षेत्रों का किया निरीक्षण संबंधित अधिकारियों को दिए त्वरित जल निकासी के निर्देश धर्मनगरी हरिद्वार में डाक कांवड़ यात्रा के दौरान हरकी पैड़ी सहित गंगा घाटों पर शिवभक्त कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। भारी वर्षा के बीच भी डाक कांवड़ियों का उत्साह और आस्था देखते ही बन रही है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।

आज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने भारी बारिश के बीच जीरो ग्राउंड शंकराचार्य चौक पहुंचकर डाक कांवड़ियों के लिए की गई सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गंगा घाटों और कांवड़ यात्रा मार्ग पर तैनात सुरक्षा बलों, पुलिस जवानों एवं संबंधित अधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ अपने में दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कावड़ यात्री भारी संख्या में गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंच रहे है सभी शिवभक्तों की यात्रा सकुशल संपन्न हो इसके लिए सभी अधिकारी एवं सुरक्षाबल व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए सभी अधिकारी एवं सुरक्षाबल अपने दायित्वों का निर्वहन संवेदनशीलता के साथ करें।

जिलाधिकारी ने डाक कांवड़ियों से भी गंगा घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के दौरान घाटों पर सावधानी बरतें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

इस दौरान जिलाधिकारी ने जलभराव वाले क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति हो रही है उन क्षेत्रों से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि कांवड़ यात्रियों और स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी द्वारा भगत सिंह चौक, चंद्राचार्य चौक आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा बल, पुलिस और संबंधित विभागों के अधिकारी डाक कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *